सबसे सस्ता अखबार कैसे लें | Cheapest Newspaper in India

जय श्री राम दोस्तों | सस्ता 99 डॉट कॉम | Satsa99.com में आपका स्वागत है | जैसा की आप जानते हैं की हमने यह ब्लॉग लोगों को सस्ता सामान और सेवाओं की जानकारी देने केलिए बनाया है | क्योंकि आजकल महंगाई ने सबकी कमर तोड़ रखी है | हर आदमी सस्ता और अच्छा सामान लेना चाहता है | लेकिन उन्हें जानकारी नहीं है की वह कहाँ से सस्ता सामान लें और अपने पैसे कैसे बचाएं | अगर आप अखबार के महंगे होते बिल से भी परेशान हैं तो आज की पोस्ट आपके काम आ सकती है | आज की पोस्ट में हम आपको बतायंगे कि सबसे सस्ता अखबार (Cheapest Newspaper in India) कैसे पढ़ें |

हमारे अखबार का बिल बढ़ता जा रहा है | Bill of News Paper

दोस्तों हम पिछले 10-15 सालों से अमर उजाला का प्रिंट पेपर पढ़ते आ रहे थे | लेकिन बढती महंगाई के कारण पेपर का रेट बढ़ने से इसका मूल्य भी बढता जा रहा है | और इस समय अक्टूबर २०२१ तक इसका महिना का चार्ज 180 रुपये तक बढ़ गया | इसके साथ पेपर देने वाला भी हमसे पहले 10 रुपये सर्विस चार्ज लेता था लेकी करोना के बाद उसने 20 रुपये लेने शुरू कर दिए और अब हमारा कुल पेपर का खर्च 200 रुपये हो गया |

1 महीने की कीमत पर 1 साल का अखबार | Cheapest Newspaper in India

खर्चा कम करने से मकसद से हमने अपने अखबार का बिल कम करने की सोचा | क्योंकि हमारा इन्टरनेट से जुड़ा काम है तो हम अपना अधिकतर समय कंप्यूटर पर ही बिताते हैं | और कई बार ऑनलाइन खबरे पढ़ते रहते हैं | इस बार का हमारे अखबार का बिल आया तो हमसे सोचा क्यों ना हम अमर उजाला का ई पेपर ऑनलाइन ही क्यों ना पढ़ें | और हमने ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन लेने का फैसला कर लिया |

हमने पहले भी एक महीने के लिए अमर उजाला का सब्सक्रिप्शन ले रखा था | जिसका खर्च मात्र 70 रूपये के आस पास आया था | हमने भी सोचा की प्रिंट वाले का खर्च 200 रुपये आता है इसीलिए 70 रुपये वाला लेने से हमें 130 रुपये बच जायंगे |

जब हमने अमर उजाला ई पेपर की साईट देखि और उसके प्लान देखे तो हमें बहुत आश्चर्य हुआ | क्योंकि वहां पर 1 साल के सब्सक्रिप्शन का मूल्य मात्र 176 रुपये था | जब हमने उसे लेने के लिए अप्लाई किया तो कुल टैक्स के साथ हमारे 206 रुपये 1 साल के खर्च हुये |

इस प्रकार हमारे महीने के 200 रुपये का जो खर्च प्रिंट पेपर का आता था उसके लिए हमने 1 साल के लिए सिर्फ 206 रुपये ही खर्च पढने पड़े | और जहाँ हमारे पूरे साल के २४०० रुपये खर्च होते हमने केवल 206 रूपये खर्च करके 22०० रुपये बचा लिए |

ई पेपर के फायदे | E Paper Ke Fayde | Sabse Paper Ke Fayde

अमर उजाला का ई पेपर लेने के बहुत से फायदे भी हमें नज़र आये | जिनमे से दो बड़े फायदे हमें अभी से मिलने लगे | जिसकी जानकारी हम आपको निचे दे रहे हैं |

ई-पेपर से पर्यावरण को भी होगा फायदा | Epaper Save Environment

दोस्तों हमने अपने पैसे तो बचाए साथ में पर्यावरण को भी बचाने का काम किया | क्योंकि अखबार का प्रिंट संस्करण कागज़ से बनता है | और कागज़ पेड़ों को काटकर बनाया जाता है | जिससे हमारे पर्यावरण को बहुत नुक्सान होता है | ई पेपर से हमारे पेड़ कटने से भी बाख जायंगे | और हमारा डबल फायदा भी होगा |

ई पेपर कहीं भी और हर डिवाइस पर पढ़ें | Read E Paper Everywhere

हम अपने ई पेपर को कहीं से भी ऑनलाइन पढ़ सकते हैं | जहाँ इन्टरनेट उपलब्ध हो | हमारे पास कंप्यूटर हो या लैपटॉप हो या स्मार्ट फोन हो | हम कहीं से भी ई पेपर को पढ़ सकते हैं | हम अपने घर पर हो, दूकान या ऑफिस में हों हर जगह हम उसी ई पेपर को पढ़ सकते हैं |

अगर आप एक शहर से या देश से भी इधर उधर जाते हो तो भी आप अमर उजाला या किसी दुसरे अखबार के ई पेपर पर पढ़ सकते हो |

निष्कर्ष

इस प्रकार आप भी अगर कोई अखबार लेते हो और आप कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हो तो आप भी अपना खर्चा कम कर सकते हो | और पैसों के साथ पर्यावरण को भी बचा सकते हो |

अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होतो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर पढ़ें | और आपके मन में कोई सवाल हो तो हमें जरुर लिखें |

हम अपने ब्लॉग सस्ता 99 में ऐसे ही सस्ती सेवाओं, सामान आदि की जानकारी देते रहते हैं | इसीलिए हमें जरुर susbcribe करें | और हमारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भी जुड़े रहे |

जय श्री राम | जय हिन्द | जय भारत |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *