सस्ता ब्लॉग कैसे बनायें | Sabse Sasta Blog Kaise Banaye

नमस्कार दोस्तों | सस्ता 99 प्लेटफार्म में आपका स्वागत है | जैसा की आप जानते हैं कि हम अपने ब्लॉग में हमेशा ऐसा कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं जिससे आपको फायदा हो | चाहे कोई सामान लेना हो या कोई सेवा लेनी हो | इस क्रम को आगे बढाते हुए आज हम आपके लिए एक और उपयोगी जानकारी लेकर आये हैं जिसकी सहायता से आप एक फ्री ब्लॉग या वेबसाइट बना सकते हैं | या बहुत सस्ते दामों पर ब्लॉग्गिंग का काम शुरू कर सकते हैं | आज की पोस्ट में हम जानेंगे कि ब्लॉग या वेबसाइट क्या होती है | ब्लॉग या वेबसाइट क्यों बनाये जाते हैं | फ्री ब्लॉग कैसे बनाये | सस्ता ब्लॉग कैसे बनायें |

ब्लॉग या वेबसाइट क्या होता है | Blog Kya Hota Hai | Website Kya Hoti Hai

मित्रों आजकल तकनीक और इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी का युग चल रहा है | इन्टनेट के आने से सूचना क्रांति ने बहुत तेजी से रफ़्तार पकड़ ली है | इन्टरनेट की सहायता से आज सभी काम जैसे शौपिंग, टिकिट बुकिंग, ऑनलाइन शिक्षा, ऑनलाइन परीक्षा, वर्क फ्रॉम होम, बैंकिंग सेवा जैसे सभी महत्वपूर्ण काम किये जा रहे हैं | ये सभी काम करने के लिए हमें इन्टरनेट के साथ साथ कंप्यूटर, लैपटॉप या एक स्मार्ट फोन की जरुरत होती है | और यह कम हम जिसपर करते हैं उसके लिए हर प्रकार के पोर्टल या ऑनलाइन स्थान होते हैं | और उन सबका अपना एक पता या एड्रेस होता है |

इसी पते या एड्रेस को हम ब्लॉग या वेबसाइट का नाम देते हैं | जैसे हमारा एक ब्लॉग पैसे कैसे कमाए है जहाँ पर आपको पैसे कमाने की जानकारी दी जाती है | ऐसे ही शौपिंग के लिए फ्लिप्कार्ट जैसी वेबसाइट उपलब्ध है, खबरे देखने के लिए आप न्यूज़ वन नेशन की वेबसाइट पर जा सकते हैं | ईमेल करने के लिए अपा gmail का उपयोग करते हैं,


इस प्रकार एक ब्लॉग या वेबसाइट उस स्थान का एड्रेस होता है जहाँ पर हमें अलग अलग प्रकार की सूचनाएं या अन्य सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध होती हैं |

ब्लॉग या वेबसाइट क्यों बनाये जाते हैं | Blog Kyo Banate Hain

जिस प्रकार आपने अपने आस पास अलग अलग प्रकार की दुकाने, दफ्तर, स्कूल, सेवा केंद्र, या बड़ी बड़ी कंपनियों के शोरूम आदि देखें होंगे वैसे ही इन्टरनेट पर भी यही काम ऑनलाइन होता है | इसको शुरू करने के लिए सबस एपेहले एक ब्लॉग या वेबसाइट बनाई जाती है | जैसे हमने सरकारी नौकरी की जानकारी देने के लिए एक ब्लॉग ऑनलाइन जॉब अलर्ट बनाया | जहाँ पर आपको सरकारी नौकरी की जानकारी के साथ साथ, रिजल्ट, एडमिशन, फुल फॉर्म, ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए जैसी जानकारी मिल जायगी | एक प्रकार से यह ब्लॉग हमारी ऑनलाइन सेवा केंद्र ही है | जहाँ आपको यह सभी जानकारी की सेवा दी जाती है | इस प्रकार अगर कोई अपनी सेवा या दूकान ऑनलाइन खोलना चाहता है तो उसे ब्लॉग या वेबसाइट बनानी होती है |

ब्लॉग या वेबसाइट कैसे बनाये | Sabse Satsa Blog Kaise Banaye

अगर आप भी अपना ब्लॉग या वेबसाइट बनाना चाहते हैं तो आपके पास दो विकल्प हैं | पहला की आप एक फ्री ब्लॉग बना सकते हैं | और दूसरा अगर आप एक अच्छा और अपने हिसाब से काम ब्लॉग बनाना चाहते हैं तो आपको कुछ पैसे खर्च करने होंगे | फ्री ब्लॉग में आपके पास बहुत कम विकल्प होते हैं | लेकिन अगर आप पैसे खर्च करते हैं तो आप एक अच्छा ब्लॉग या वेबसाइट बना सकते हैं | तो चलिए एक एक करके जानते हैं की फ्री और पैसे वाला ब्लॉग कैसे बनायें |

सबसे पहले आपको बता दें की किसी भी ब्लॉग या वेबसाइट को बनाने के लिए दो चीजों की जरुरत होती है | पहला डोमेन नेम और दूसरा होस्टिंग | जैसे हमारा एक ब्लॉग है www.onlinejob715.com , तो इसका नाम (onlinejob715) या इस ब्लॉग का एड्रेस ही डोमेन नेम कहलाता है | और जो सूचनाएं इस ब्लॉग में लिखी जाती है उसके लिए एक जगह या स्थान की जरुरत होती है उसे हम होस्टिंग कहते हैं | इन दोनों का चार्ज आपको अलग अलग देना होता है | और हर साल बाद आपको इसके पैसे देने होते हैं |

फ्री ब्लॉग कैसे बनायें की अधिक जानकारी के लिए आप हमारी पोस्ट फ्री ब्लॉग बनाकर पैसे कैसे कमायें पढ़ सकते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *